फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सुरेश यादव गोहाना और अनीता मुंडलाना खंड की अध्यक्ष बनीं

Sat, 20 Sep 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 33: सोनीपत के गोहाना स्थित नप पार्क में सर्व कर्मचारी कर्मचारी संघ के नेता नव निर्वाचित पद
विज्ञापन
गोहाना। सर्व कर्मचारी संघ (एसकेएस) की गोहाना व मुंडलाना खंड इकाई का प्रतिनिधि सम्मेलन नगर परिषद पार्क में शुक्रवार को संघ के जिलाध्यक्ष देशराज नैन की अध्यक्षता में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से हुए चुनाव में सुरेश यादव को गोहाना और अनीता को मुंडलाना खंड का अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन


चुनाव पर्यवेक्षक संघ की जिला सोनीपत इकाई के उपाध्यक्ष बिजेंद्र कादियान, कोषाध्यक्ष राजीव खत्री, अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र चहल, जगत सिंह व आनंद हुड्डा थे। चुनाव में बिजली निगम से सुरेश यादव को गोहाना खंड इकाई के अध्यक्ष और पवन शर्मा सचिव चुने गए।
सिंचाई विभाग से संदीप चहल कोषाध्यक्ष व फायर विभाग से होशियार सिंह सह सचिव चुने गए। सफाई कर्मचारी संघ से नन्ही देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। सुरेश यादव पहले दो योजना में संघ की गोहाना इकाई के सचिव रह चुके हैं।
विज्ञापन

मुंडलाना खंड के चुनाव में आईटीआई से अनीता को अध्यक्ष व जनस्वास्थ्य विभाग से जोगेंद्र शर्मा को सचिव चुना गया। इस अवसर पर देवेंद्र दहिया, पदम सिंह, जितेंद्र जोगेंद्र, हिमांशु, सत्यवान, सतीश व संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें