फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हवन कर सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का किया समर्थन

Mon, 10 Nov 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16- सोनीपत की टीडीआई सिटी नांगल कलां में हवन के दौरान मौजूद सनातनी करणी सेना से दीपक चौहान
विज्ञापन
सोनीपत। बागेश्वर धाम की ओर से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में निकाली जा रही सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के समर्थन में रविवार को सनातनी करणी सेना की ओर से टीडीआई सिटी नांगल कलां में हवन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
विज्ञापन

पुजारी महासभा के अध्यक्ष देवीशंकर मिश्रा ने हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। जयश्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा।
दीपक चौहान अटेरना ने बताया कि बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आह्वान किया था कि जो श्रद्धालु यात्रा में शामिल नहीं हो पाए तो वह अपने स्थान पर हनुमान चालीसा पाठ करें।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने यहां हनुमान चालीसा पाठ कर समस्त हरियाणा की ओर से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि आज हिंदू समाज को जात-पात में न बंटकर एक होने की जरूरत है।
भारत हिंदू राष्ट्र है, यहां की संस्कृति व परंपरा सनातन के अनुसार चलेगी। देश में जनसंख्या विस्फोट को देखते हुए जनसंख्या नियंत्रण कानून समय की जरूरत बन गया है।
गोहत्या पर समस्त देश में कानून बनाने की जरूरत है, तभी इस पर रोक लग सकेगी। इस दौरान सनातनी करणी सेना की ओर से गोसेवक सीधरथ, निरंजन, छोटू भारद्वाज, जयप्रकाश, प्रिंस, नितिन, मुकेश तुषीर, महेश चौहान, राजेश, राकेश पंडित, नरेश, शीतल चौहान का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें