फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कंगना को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ जवान का किया समर्थन

Mon, 10 Jun 2024 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में लघु सचिवालय परिसर में नारेबाजी करते किसान। संवाद
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत के थप्पड़ कांड की गूंज गोहाना में भी सुनाई दे रही है। लघु सचिवालय में धरने पर बैठे किसानों ने थप्पड़ मारने वाली केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की महिला जवान का समर्थन किया है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने कहा कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल का समर्थन करते हैं। सरकार यदि कुलविंदर कौर के साथ कुछ गलत करती है तो भारतीय किसान यूनियन की ओर से करारा जवाब दिया जाएगा।

ज्ञात हो चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर ने सांसद कंगना रनौत को गत सप्ताह थप्पड़ जड़ दिया था। कौर का कहना था कि कंगना रनौत ने किसान आंदोलन के दौरान कहा था वहां लोग 100-100 रुपये लेकर बैठे हैं। इस पर सीआईएसएफ की एक महिला जवान कुलविंदर कौर ने वीडियो में कहा कि किसान आंदोलन को लेकर गलत बयानबाजी करने पर ही उन्होंने कंगना रनौत को थप्पड़ मारा था। आंदोलन में महिला गार्ड की मां भी बैठी हुई थी। नरवाल ने कहा कि जल्द ही यूनियन सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर को सम्मानित करेगी। यदि कोई किसान आंदोलन के खिलाफ बोलेगा तो इस तरह की प्रतिक्रिया सामने आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें