फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सुपरवाइजर की बाइक जलाई, पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी

Wed, 01 May 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव जठेड़ी स्थित एक कंपनी के श्रमिक ने शराब के नशे में सुपरवाइजर की बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जब शिकायत पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी ने पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जींद के गांव बागडू कलां निवासी जितेंद्र कुमार ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह गांव जठेड़ी स्थित हिन्दुस्तान लेजर कंपनी में सुपरवाइजर है। उनकी कंपनी में श्रमिक गांव जठेड़ी निवासी मामन की ऑपरेटर के साथ कहासुनी हो गई थी। जिस पर उन्होंने दोनों में बीच-बचाव करा दिया था। उसके बाद मामन शराब पीकर कंपनी के बाहर आया और उनकी बाइक में आग लगा दी। जब कंपनी के मालिक अमजद ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आग की सूचना पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी ने पुलिसकर्मियों के साथ भी झगड़ा किया और उनकी वर्दी फाड़ दी। राई थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें