सोनीपत में ढाबा चेन का उद्घाटन करते अभिनेता धर्मेंद्र
- फोटो : फाइल फोटो
भारतीय सिनेमा के ही-मैन, करोड़ों दिलों की धड़कन और सादगी की मिसाल धर्मेंद्र के निधन की खबर से उनके फैन्स को गहरे सदमे में डुबो दिया। सोनीपत से भावनात्मक जुड़ाव होने के कारण धर्मेंद्र के निधन से यहां के लोग मर्माहत हैं। 23 फरवरी 2018 को सोनीपत की धरती से ही उन्होंने अपने ढाबा चेन की शुरुआत की थी। यहां पेंटर विनोद सरीखे कुछ ऐसे प्रशंसक भी हैं जिन्होंने उनसे जीवन का भावनात्मक रिश्ता जोड़े रखा है।
सुपर स्टार धर्मेंद्र ने 23 फरवरी 2018 को सोनीपत के मुरथल में गरम धरम ढाबे का उद्घाटन कर ढाबा चेन की शुरुआत की थी। बेशक अब यह ढाबा बंद हो चुका है, लेकिन लोगों की स्मृतियों में धर्मेद्र की यादें अब भी वैसी ही ताजी हैं। उस दिन भीड़ ने धर्मेद्र को चारों तरफ से घेर लिया था। हर कोई बस एक झलक पाने को बेताब था। तब पोस्टरों से सजी दीवारें, शोले की तर्ज पर बनी टंकी और उनकी फिल्मों से जुड़ी चीजों ने सभी को आकर्षित किया था।