फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: समर स्पेशल ट्रेन का आज से होगा परिचालन

Tue, 22 Apr 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली रेलवे मंडल ने दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन तक समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन सोमवार देर रात से शुरू कर दिया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले यात्रियों को तीन माह के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सौगात दी है। स्पेशल ट्रेन का दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर के रूट पर परिचालन होगा। ऐसे में श्रद्धालु भी स्पेशल ट्रेन से श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए कटरा तक आसानी से आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन

समर स्पेशल ट्रेन करीब तीन माह में दिल्ली-कटरा रूट पर अप-डाउन में 36-36 फेरे लगाएगी। स्पेशल ट्रेन (04081/04082) का 13 जुलाई तक परिचालन किया जाएगा। रेलवे ने ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04081 समर स्पेशल ट्रेन 12 जुलाई तक नई दिल्ली से रात 11:45 बजे अपनी यात्रा प्रारंभ कर सोनीपत के रास्ते सुबह 11:40 बजे कटरा स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04082 समर स्पेशल 22 अप्रैल से 13 जुलाई तक कटरा स्टेशन से रात 9:20 बजे अपनी यात्रा प्रारंभ कर अगले दिन सोनीपत के रास्ते सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों को आरक्षित टिकट लेना अनिवार्य रहेगा। सोनीपत स्टेशन पर समर स्पेशल ट्रेन का अप लाइन पर रात 12:26 बजे व डाउन लाइन पर सुबह 7:50 बजे ठहराव निर्धारित किया गया है।
किन मुख्य 10 स्टेशनों पर होगा ठहराव
एसी, स्लीपर व सामान्य डिब्बों वाली समर स्पेशल ट्रेन का मार्ग में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, ढंडारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी एवं शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशन पर ठहराव निर्धारित किया गया है। समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले चार प्रदेशों के यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू होने से यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेनों में चल रही वेटिंग से निजात मिल सकेगी। यात्रियों को भीड़भाड़ के बीच खड़े होकर सफर नहीं करना पड़ेगा। टिकट आरक्षित करवाने से आसानी से सीट मिल सकेगी।
रुबेन, यात्री।
रेलवे का यह प्रयास सराहनीय है। सप्ताह में छह दिन समर स्पेशल ट्रेन चलने से लंबी दूरी के यात्रियों के साथ दिल्ली-अंबाला रूट पर रोजाना आवागमन करने वाले दैनिक यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ कम होगी। -सन्नी, यात्री।
दिल्ली रेल मंडल ने एक्सप्रेस ट्रेनों में चल रही भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। यह ट्रेन नई दिल्ली-कटरा रूट पर 36-36 फेरे लगाएगी। श्रद्धालु भी माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए सुगमता से जा सकेंगे। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें