फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: समर स्पेशल एक्सप्रेस साढ़े 4 तो ऊंचाहार घंटे देरी से पहुंची

Tue, 08 Jul 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 32- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर ट्रेनों के परिचालन में आए दिन हो रही देरी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से यात्रा प्रारंभ करने के बावजूद सोनीपत स्टेशन पर देरी से पहुंच रही हैं। एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन देरी से होने के कारण कुरुक्षेत्र-दिल्ली रूट पर आवागमन करने वाली सवारी गाड़ियां भी प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

अंबाला-दिल्ली अप-डाउन रूट पर सोमवार को भी आधा दर्जन से ज्यादा एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से करीब साढ़े 4 घंटे तक की देरी से चलीं। ऐसे में छोटे रूट पर चलने वाली सवारी गाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है। दैनिक यात्री अखिलेश, सुभाष, गौतम, संदीप कुमार ने कहा कि ट्रेनों की बढ़ती लेटलतीफी के कारण यात्री स्टेशन पर बैठकर गाड़ियों का इंतजार करने को मजबूर हैं।
रोजाना अधिकतर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी होती है। यात्रियों ने रेल प्रबंधन से मांग की कि ट्रेनों के परिचालन की समय सारणी में सुधार किया जाए। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली-अंबाला रूट पर ट्रेनों के परिचालन की समय सारणी में सुधार किया जा रहा है। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला-दिल्ली की प्रभावित ट्रेनें
ट्रेन संख्या नाम देरी

04082 समर स्पेशल एक्सप्रेस 4:33 घंटे
03310 गरीब रथ एक्सप्रेस 1:46 घंटे
11078 झेलम एक्सप्रेस 1:44 घंटे
14054 हिमाचल एक्सप्रेस 1 घंटा
64454 सवारी गाड़ी 3:24 घंटे
64536 सवारी गाड़ी 1:04 घंटे
दिल्ली-अंबाला रूट की प्रभावित ट्रेनें
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 3:51 घंटे
11057 दादर एक्सप्रेस 1:31 घंटे
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 1:52 घंटे
20433 जम्मू मेल 1:35 घंटे
12311 नेताजी एक्सप्रेस 1:29 घंटे
64453 सवारी गाड़ी 3:06 घंटे
64465 सवारी गाड़ी 1:29 घंटे

64471 सवारी गाड़ी 1 घंटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें