फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में फंदा लगाने से विवाहिता की मौत, पति समेत चार पर दहेज हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के न्यू कबीरपुर में विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला है। महिला के मायके वालों ने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने महिला के भाई के बयान पर उसके पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को न्यू कबीरपुर की रहने वाली ज्योति की संदिग्ध हालत में फंदा लगाने से मौत हो गई। ज्योति के भाई करनाल के असंध निवासी सुनील ने उसकी बहन की दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। सुनील ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी जून, 2019 में मूलरूप से गांव नकलोई फिलहाल न्यू कबीरपुर कालोनी के रोहित के साथ हुई थी। उसने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी। अब उसकी बहन को दहेज के लिए मार दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। जहां रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने सुनील के बयान पर ज्योति के पति रोहित, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वर्जन
न्यू कबीरपुर में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को दे दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वपेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, थाना सदर सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें