फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह के तीन माह बाद ही युवती ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। बहालगढ़ की इंद्रा कालोनी में किराए पर रही युवती ने प्रेम विवाह के तीन माह बाद ही कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने युवती के भाई के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यूपी के जिला हमीरपुर के गांव सरसई की रहने वाली रोशनी (19) ने 16 मई को जालौन के गांव मोहना निवासी धीरेंद्र के साथ प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह करने के बाद वह बहालगढ़ में किराए पर रह रही थी। शनिवार रात को जब धीरेंद्र घर के बाहर गया तो रोशनी ने कमरे में फंदा लगा लिया। इसी बीच जब धीरेंद्र आया तो उसे फंदे पर लटका देख तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना के बाद पहुंची बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में रोशनी के भाई प्रेम सिंह के बयान पर कार्रवाई की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दोनों ने रिश्ता होने के बाद किया था प्रेम विवाह
बताया गया है कि रोशनी व धीरेंद्र के परिजनों ने उनका रिश्ता कर दिया था। रिश्ता होने के बाद काफी समय तक जब उनकी शादी नहीं हुई तो उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया था। शादी के बाद दोनों यूपी से बहालगढ़ आ गए थे। यहीं पर धीरेंद्र फैक्टरी में काम करता था। जिसके बाद दोनों यहीं रह रहे थे।
विज्ञापन

तीन माह पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान थी।
विज्ञापन

-अनिल कुमार, एएसआई बहालगढ़ थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें