फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूला पर झूलते हुए गले में फंसी रस्सी से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के विकास नगर स्थित घर में डाले गए झूले पर झूलते हुए 13 वर्षीय बच्चे का गला रस्सी में फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची सेक्टर-23 पुलिस ने चौकी ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि तीज पर्व पर उनके घर में रस्सी के दो झूले डाले गए थे। शनिवार देर शाम को वह बाहर गया हुआ था। वहीं उसकी पत्नी भी किसी काम से बाहर चली गई। झूले पर उसका बेटा विशेष (13) झूल रहा था। अचानक दूसरे झूले की रस्सी में उसके बेटे की गर्दन फंस गई और गले पर फंदा लग गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सेक्टर-23 चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पहुंचाया। जांच अधिकारी एएसआई रमेश ने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें