फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, दहेज हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव भौवापुर में नवविवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटका मिला है। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। विवाहिता की दो माह पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

यूपी के अलीगढ़ जिले के गांव डेटा निवासी सतबीर ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी सविता (21) की शादी दो माह पहले प्रवीन निवासी भौवापुर के साथ की थी। दहेज देने के बाद भी उसकी बेटी को शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल वाले नकदी व कार लाने की मांग कर रहे थे। अब उन्हें सूचना मिली कि सविता ने फंदा लगा लिया है। वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। मृतका के पिता ने बेटी के पति प्रवीन, सास नरेश, ससुर धर्मबीर व जेठ प्रवेश के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। राई थाना प्रभारी विवेक मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें