फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हैंडबुक तैयार करने के लिए विशेषज्ञों और विभागों से लिए सुझाव

विज्ञापन
कंसल्टेशन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागी व अतिथि। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल के वेलफेयर राइट्स एंड द लॉ क्लिनिक–1 की ओर से हरियाणा की कल्याणकारी योजना पर राउंड टेबल कंसल्टेशन आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य राज्य की विभिन्न योजनाओं पर आधारित हैंडबुक तैयार करना था।

प्रो. युक्ति कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों और पैरा लीगल वॉलंटियर्स ने हिस्सा लिया। इसमें एडीसी कार्यालय, समाज कल्याण विभाग, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, पंचायत विभाग, डीएलएसए सहित कई विभागों के प्रतिनिधि, सरपंच, अधिवक्ता और विशेषज्ञ शामिल हुए।
विज्ञापन

सभी ने योजनाओं में सुधार के लिए अपने सुझाव दिए। हैंडबुक के ड्राफ्ट को नौ अध्यायों में तैयार किया गया जिसे विद्यार्थियों ने प्रेजेंटेशन के जरिए प्रस्तुत किया। इसमें शिक्षा, पेंशन, रोजगार, स्वास्थ्य, कृषि, बीमा और पर्यावरण जैसे विषय शामिल रहे।
विज्ञापन

पैरा लीगल वॉलंटियर्स ने हिंदी में पंफ्लेट तैयार कर योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में प्रस्तुत की। कार्यक्रम का उद्देश्य हैंडबुक को और बेहतर बनाकर लोगों तक सरकारी योजनाओं की सही जानकारी पहुंचाना और लाभ दिलाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें