एनएसएस शिविर के शुभारंभ पर अतिथियों का स्वागत करते प्राचार्य। स्रोत : संस्था
सोनीपत। छोटू राम आर्य महाविद्यालय, सोनीपत में एनएसएस स्पेशल डे-नाइट शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा व सहयोग की भावना बढ़ाना रहा। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. जेएस फोर ले किया।
सायंकालीन सत्र में महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी व राज्यस्तरीय एनएसएस अवॉर्डी डॉ. उषा दहिया ने स्वयंसेवकों को एनएसएस का उद्देश्य व उसके समाज सहयोग विषय पर विचार रखे। उन्होंने बताया कि हम किस प्रकार छोटे-छोटे प्रयास से अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं।