फोटो 09: सोनीपत के सहकारी चीनी मिल में टोल कांटे पर खड़ी गन्ने से भरी ट्रालियां। संवाद
सोनीपत। कामी रोड स्थित सहकारी चीनी मिल में पेराई प्रक्रिया शुरू होने पर मिल प्रशासन ने 10 दिसंबर तक के लिए पर्चियां ओपन कर दी हैं। इससे गन्ना लेकर आने वाले किसानों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है।
रविवार शाम 4 बजे तक किसानों ने लगभग 28 हजार क्विंटल गन्ने का टोकन बुक कर लिया था, जिनमें से पांच हजार क्विंटल गन्ना यार्ड पहुंच चुका है। बढ़ती आवक के बाद सोमवार से पेराई शुरू होने की संभावना है।
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने 4 दिसंबर को सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ किया था। तीन दिन बीत जाने के बावजूद पर्याप्त गन्ना न पहुंचने से मिल में पेराई शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में उन किसानों को परेशानी झेलनी पड़ी जो पहले ही गन्ना लेकर मिल में पहुंच चुके हैं।