फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सुधीर फुटबॉल लीग...आर्केडियन क्लब ने जीता खिताब

Wed, 22 Oct 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो  21: सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुधीर फुट
विज्ञापन
सोनीपत। मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सातवीं सुधीर फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सेक्टर-15 के आर्केडियन फुटबॉल क्लब ने खिताबी जीत दर्ज की। दिल्ली की वीएफसी टीम उप विजेता रही। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन


तीन दिवसीय प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिवंगत सुधीर सरोहा की याद में आयोजित की गई। फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजक सज्जन सरोहा ने बताया कि प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में सड़क हादसे में बेटे सुधीर सरोहा की मृत्यु हो गई थी।
इसके बाद प्रत्येक वर्ष दिवाली पर सुधीर फुटबॉल क्लब की तरफ से प्रतियोगिता आयोजित कराई जाती है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सेक्टर-15 सोनीपत के आर्केडियन फुटबॉल क्लब ने दिल्ली की वीएफसी टीम को हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान क्लब के राकेश सहरावत, बिट्टू मास्टर राठधना, अभिषेक दहिया, बिसन सरोहा, नवीन कुंडू, साहिल आर्य, राघव, गौरव, नितिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें