गोहाना। सोनीपत रोड पर नई सब्जी मंडी के निकट कट पर चालक के अचानक ट्रैक्टर मोड़ने से उसमें टकराने से बाइक सवार गांव खेड़ी दमकन के युवक की मौत हो गई। शहर थाना गोहाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से गांव खेड़ी दमकन हाल गांधी नगर गोहाना निवासी विजयपाल ने बताया कि वह बाइक पर अपने गांव जा रहे थे। दूसरी बाइक पर उनका भतीजा सागर भी गांव जा रहा था। सागर उनके आगे चल रहा था। जब सागर सोनीपत रोड स्थित नई सब्जी मंडी के निकट पहुंचा तो चालक ने बिना कोई संकेत दिए ट्रैक्टर को कट से मोड़ दिया। ट्रैक्टर अचानक उनके भतीजे की बाइक के सामने आ गया। सागर बाइक समेत ट्रैक्टर से टकराकर गिर गए। उन्होंने ट्रैक्टर का नंबर देखा और भतीजे को अस्पताल ले गया। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में सागर को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद