फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे युवक से परेशान दसवीं कक्षा की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की दसवीं कक्षा की छात्रा ने सिरफिरे युवक से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौंके पर पहुंची। छात्रा के पिता ने गांव के युवक पर उसकी बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। जिससे तंग आकर उसने जान दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 साल की बेटी दसवीं कक्षा की छात्रा थी। पड़ोस का रहने वाला दीपक नाम का युवक उनकी बेटी को परेशान करता था। वह उससे अभद्रता कर चुका था। घर से निकलते ही अश्लील फब्तियां कसता था। छात्रा ने काफी समय तक उसकी हरकतों को बर्दाश्त किया, लेकिन जब वह ज्यादा परेशान करने लगा तो उसने घर से निकला बंद कर दिया था। पूछताछ करने पर उसने अपनी मां को दीपक द्वारा परेशान करने की जानकारी दी। लोक-लाज के चलते वह काफी दिनों तक चुप रहे। उनका कहना है कि करीब चार महीने से आरोपी लगातार परेशान कर रहा था। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद दीपक को समझाने छात्रा का भाई उसके घर गया था। इस पर उस पर हमला कर दिया गया। छात्रा के बाहर न निकलने पर दीपक उसके बाद घर के दरवाजे पर आकर परेशान करने लगा था। जिससे तंग आकर छात्रा ने अब जान दे दी। पुलिस ने छात्रा के पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
---
छात्रा के फंदा लगाकर आत्महत्या की सूचना मिली थी। उसके पिता ने पड़ोस के युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुनील कुमार, एसएचओ सदर थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें