फोटो : सोनीपत के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में नशा रोकथाम एवं जागरूकता अभियान के दौरान हरियाणा स
सोनीपत। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में नशा रोकथाम एवं जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे के विभिन्न रूपों और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले इसके गंभीर प्रभावों की जानकारी दी गई। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि नशे का असर व्यक्ति के साथ-साथ परिवार, सामाजिक संबंधों और पूरे समाज पर पड़ता है।
उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं।
उन्हें अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में करना चाहिए। प्राचार्य प्रवेश सांगवान ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ स्वास्थ्य, चरित्र निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग है।
इसके लिए संस्थान में हर माह कम से कम एक गतिविधि आयोजित की जाती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वस्थ और जिम्मेदार जीवन के लिए प्रेरित करना जरूरी है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और समाज में नशा-मुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। इस दौरान पंकज मलिक, कुलदीप गुलिया और सोहन लाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।