फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: ट्रेन की चपेट में आने से दिल्ली पुलिस में उप निरीक्षक की मौत, घर से निकले थे सैर करने

Mon, 26 Sep 2022 11:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

देवेंद्र कुमार घर से सैर करके की बात कहकर निकले थे। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई जोगिंद्र कुमार ने बताया कि देवेंद्र कुमार के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
मृतक देवेंद्र कुमार का फाइल फोटो। सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में दिल्ली-अंबाला मार्ग पर रेलयार्ड के नजदीक पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दिल्ली पुलिस के उप निरीक्षक की मौत हो गई। वह दिल्ली के सिविल लाइन में ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह जीआरपी को रेलवे अधिकारियों ने रेलयार्ड के पास दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर शव पड़ा होने की सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद जांच अधिकारी धर्मपाल के नेतृत्व में जीआरपी टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। रेलवे लाइन के पास मृतक की स्कूटी खड़ी मिली। उसकी जेब में स्कूटी की चाबी थी।

यह भी पढ़ें : Accident In Sonipat: बाइक और बोलेरो की भिड़ंत में दो दोस्तों सहित तीन की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन


स्कूटी की डिग्गी खोलने पर कागजात मिले, जिनके आधार पर मृतक की पहचान गांव लहराड़ा निवासी देवेंद्र कुमार के रूप में हुई। देवेंद्र दिल्ली में सिविल लाइन ट्रैफिक पुलिस में उप निरीक्षक थे, जिसके बाद जीआरपी ने मामले की जानकारी उनके परिजनों को दी।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें : Sonipat Accident: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, दो युवकों की मौत, बागपत के सिसाना के हैं दोनों


परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। जीआरपी ने शव का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का कहना है कि देवेंद्र कुमार सुबह सैर करने की बात कहकर घर से निकले थे। मृतक के भाई जोगिंद्र कुमार ने बताया कि देवेंद्र कुमार के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी प्रीति शादीशुदा है और दो बच्चे रितु व कार्तिक अविवाहित हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें