फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सड़कों पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, छह गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत की सिविल लाइन थाना पुलिस की तरफ से स्टंटबाजी के आरोप में पकड़े गए युवक व बरामद ग
विज्ञापन
सोनीपत। शहर की सड़कों पर लग्जरी वाहनों का काफिला निकालकर स्टंट करने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छह वाहन भी बरामद किए हैं। इनमें बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो-एन और थार शामिल हैं। वीडियो में कुछ युवक चलती गाड़ियों की खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

हवलदार विकास ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 15 अगस्त को सिविल लाइन थाना के सरकारी व्हाट्सएप नंबर पर स्टंटबाजी का वीडियो मिला था। वीडियो में सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो-एन सबसे आगे दिखाई दे रही थी। इसके पीछे काली और सफेद स्कॉर्पियो-एन, बिना नंबर प्लेट की सफेद थार, काली स्कॉर्पियो एस-11, बलेनो, क्रेटा, आई-10 नियोस और एक अन्य काली स्कॉर्पियो थी।
वैभव और कृष्ण स्कॉर्पियो चालक थे। हरदीप सफेद स्कॉर्पियो, उमेश वोक्सवैगन कार और कुलदीप काले रंग की क्रेटा चला रहा था। छठा आरोपी जयनित वीडियो में स्कॉर्पियो से बाहर लटका दिखाई दे रहा था। पुलिस वीडियो में दिख रहे अन्य वाहनों और युवकों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

खिड़कियों से बाहर निकलकर कर रहे थे स्टंट
वीडियो में वाहनों का काफिला आईटीआई चौक से गंदे नाले की ओर जाता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि चालक लापरवाही से वाहन चला रहे थे और कुछ युवक चलती गाड़ियों की खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट कर रहे थे। थे।
बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर भी जांच
वीडियो में कई वाहन बिना नंबर प्लेट के दिखाई दे रहे हैं। एक स्कॉर्पियो-एन पर बीकन लाइट और सायरन लगा था। पुलिस वाहनों के दस्तावेज, मालिकों और वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य युवकों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन



वाहनों में बैठकर स्टंटबाजी करने के आरोप में छह युवकों को पकड़ गया है। उनसे छह गाड़ी भी बरामद की है। आरोपियों को बाद में जमानत दे दी गई।
प्रविंद्र सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें