फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरथल यूनिवर्सिटी में अब छात्रों को मिलेगी फ्री वाईफाई सुविधा

विज्ञापन
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल में विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब वाईफाई की सुविधा फ्री मिलेगी। अब तक इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए छात्रों से 3500 रुपये हर साल लिए जाते हैं। वहीं अब यह 3500 रुपये विद्यार्थियों से नहीं लिए जाएंगे। पिछले दिनों निजी कंपनी की वाईफाई सुविधा का छात्रों को फायदा नहीं मिलने पर हंगामा हुआ था। यह मामला वीसी प्रो. राजेंद्र अनायत के सामने आया तो वीसी ने नए शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों से इंटरनेट के लिए 3500 रुपये नहीं लेने के आदेश दिए।
विज्ञापन

दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल में विद्यार्थियों को मोबाइल व लैपटॉप में इंटरनेट सुविधा देने के लिए वाई फाई सिस्टम शुरू किया गया था। जिसके लिए यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले लगभग 4 हजार विद्यार्थियों से प्रति विद्यार्थी 3500 रुपये एक साल के लिए गए जो हर महीने के हिसाब से 291 रुपये पड़ रहे हैं। लेकिन यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी खुद को ठगा महसूस कर रहे थे। क्योंकि उन्होंने यूनिवर्सिटी में इंटरनेट की मदद से पढ़ाई करने के लिए 3500 रुपये दिए थे और उसके बावजूद वह इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। जिसका सबसे बड़ा कारण है कि यूनिवर्सिटी में एक निजी कंपनी का वाई फाई सिस्टम लगवा दिया गया जो एक विद्यार्थी को केवल 34 एमबी डाटा देती है। यूनिवर्सिटी में वाई फाई से इंटरनेट लॉग इन करते ही साफ कहा जाता है कि वह केवल 34 एमबी डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं। जब विद्यार्थी कोई भी विषय से संबंधित एक पेज डाउनलोड कर लेते हैं तो इंटरनेट तुरंत बंद हो जाता है। ऐसे में विद्यार्थी परेशान हो गए और इसको लेकर ही विद्यार्थियों ने रोष भी जताया था। विद्यार्थियों का कहना था कि वह इंटरनेट को पढ़ाई के लिए इस्तेमाल नहीं कर पा रहे और उनके 3500 रुपये भी चले गए। यह पूरा मामला वीसी प्रो. राजेंद्र अनायत के संज्ञान में आया तो वीसी ने साफ कर दिया कि विद्यार्थियों से इंटरनेट के लिए रुपये नहीं लिए जाएंगे। उनका यह आदेश भी नए शैक्षणिक सत्र से लागू हो जाएगा, जिसके बारे में पहले ही बता दिया गया है।
--
निजी कंपनी का डाटा बढ़ाने की तैयारी
यूनिवर्सिटी में जिस निजी कंपनी का वाई फाई सिस्टम लगा हुआ है वह कंपनी ट्रायल के तौर पर यूनिवर्सिटी को फ्री में सुविधा उपलब्ध करा रही है। लेकिन विद्यार्थी जब इंटरनेट के सहारे कुछ पढ़ाई करते हैं तो उनके एक पेज डाउनलोड करते ही इंटरनेट बंद हो जाता है। अब इस डाटा को एक जीबी तक करने की तैयारी चल रही है, जिसके लिए वीसी प्रो. राजेंद्र अनायत ने निर्देश दिए हैं। वहीं वाईफाई लॉगइन करते ही निजी कंपनियों के विज्ञापन शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन

--
यूनिवर्सिटी को इस समय इंटरनेट फ्री मिल रहा है। लेकिन यह जरूर है कि डाटा कम है और उसको एक जीबी तक करने की तैयारी है। विद्यार्थियों को बेहतर इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही मैने कहा है कि हम विद्यार्थियों से इंटरनेट के लिए 3500 रुपये साल के नहीं लेंगे। डाटा भी बढ़ाया जाएगा और रुपये भी नए शैक्षणिक सत्र से नहीं लिए जाएंगे।
विज्ञापन

-प्रो. राजेंद्र अनायत, वीसी मुरथल यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें