फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पांच वैज्ञानिक विषयों पर विद्यार्थियों की होगी कलम की परीक्षा, जिला स्तर पर चुने जाएंगे 10 सर्वश्रेष्ठ निबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
- 18 नवंबर को गीता विद्या मंदिर में होगी प्रतियोगिता, नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा
विज्ञापन

- राज्य स्तरीय मुकाबले में प्रथम स्थान पाने वाले को 10 हजार रुपये का पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। भूजल प्रदूषण से लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता और माइक्रोप्लास्टिक तक, विज्ञान और पर्यावरण से जुड़े पांच अहम मुद्दों पर अब स्कूली विद्यार्थी अपनी समझ और विचारों को शब्दों में पिरोंगे। विद्यार्थियों को वैज्ञानिक विषयों पर चिंतन करने और अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर देने के लिए 18 नवंबर को जिला स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
गीता भवन चौक स्थित गीता विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होने वाली इस प्रतियोगिता में सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विज्ञान संकाय के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रत्येक विद्यालय से पांच अलग-अलग विषयों पर अधिकतम पांच विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं, लेकिन एक विषय पर एक स्कूल से केवल एक ही विद्यार्थी को अनुमति होगी। प्रतिभागियों को सुबह 10 से 11 बजे तक पंजीकरण करवाना होगा। सुबह 11:10 बजे निबंध लेखन शुरू होगा। विद्यार्थियों को एक घंटे में 800 से 1000 शब्दों का निबंध हिंदी अथवा अंग्रेजी में केवल पेन से लिखना होगा।
विज्ञापन


10 विद्यार्थियों को मिलेगा राज्य स्तर पर पहुंचने का मौका
प्रतियोगिता में लिखे गए निबंधों का मूल्यांकन भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के विशेषज्ञों का पैनल करेगा। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 विद्यार्थियों की प्रविष्टियां राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पंचकूला भेजी जाएंगी। वहां प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 10 हजार, द्वितीय को आठ हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को छह हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा 10 विद्यार्थियों को तीन-तीन हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार मिलेंगे।
विज्ञापन


जिला स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच के साथ पर्यावरणीय चुनौतियों को समझने और उनके समाधान पर विचार करने के लिए प्रेरित करना है।
सुरेंद्र सिंह, जिलाविज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें