फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विद्यार्थी बनेंगे निपुण... 110 स्कूलों में लगाए जाएंगे स्मार्ट टीवी और सेट टॉप बॉक्स

Thu, 25 Jan 2024 10:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों की नींव मजबूत करने के लिए अब उन्हें वीडियो दिखाकर पढ़ाया जाएगा। प्राथमिक स्कूलों में स्मार्ट टीवी और सेट टॉप बॉक्स संपर्क फाउंडेशन की तरफ से लगाए जाएंगे। फाउंडेशन की तरफ से स्मार्ट टीवी व बॉक्स लगाने के लिए जिले के तीन खंडों के 110 स्कूलों का चयन किया गया है। इन स्कूलों में 14 फरवरी से पहले स्मार्ट टीवी व सेट टॉप बॉक्स लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

राजकीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर ऊपर उठाने के लिए शिक्षा विभाग बेहतर कार्य कर रहा है। प्राथमिक स्कूलों के विद्यार्थियों का शब्द उच्चारण सुधारने, उन्हें अक्षर ज्ञान करवाने व समझाने, उन्हें लेखन कला में निपुण बनाने के उद्देश्य से पहली से तीसरी कक्षा में स्मार्ट टीवी व संपर्क सेट टॉप बॉक्स लगाए जाएंगे। कक्षा अध्यापक विद्यार्थियों को स्मार्ट टीवी पर वीडियो दिखाते हुए विद्यार्थियों को उसके बारे में बताएंगे और शिक्षित करेंगे।
गणित व हिंदी विषय के एक हजार से अधिक वीडियो अपलोड
शिक्षा अधिकारियों की मानें तो संपर्क सेट टॉप बॉक्स में पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक हजार से अधिक वीडियो अपलोड किए गए हैं। यह सभी वीडियो हिंदी व गणित विषय से संबंधित है। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को अक्षर ज्ञान करवाया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को अक्षर व संख्या की पहचान करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

कहां-कितने स्मार्ट टीवी और सेट टॉप बॉक्स लगाए जाएंगे
खंड संख्या
सोनीपत 69
राई 21
कथूरा 20

क्षेत्र अनुदेशक लेंगे एफएलएन कक्षाओं का जायजा
निपुण हरियाणा मिशन के तहत शिक्षकों को दिए गए निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों को शिक्षित करना होगा। इसके लिए क्षेत्र अनुदेशक 29 जनवरी से 24 फरवरी के बीच स्कूलों में जाकर एक से तीन कक्षाओं एनएलएन (मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता) की प्रगति जांचेंगे। इस दौरान यह देखा जाएगा कि स्कूलों में रीडिंग काॅर्नर बनाए गए हैं या नहीं, प्रिंट रिच वातावरण है या नहीं, शिक्षकाें की तरफ से शैक्षणिक सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है या नहीं, अध्यापक शिक्षक संदर्शिका, कार्य पुस्तिकाओं का प्रयोग कर रहे हैं या नहीं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज बाला ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संदर्भ में निर्देश जारी किए हैं।
वर्जन
विद्यार्थियों को अक्षर ज्ञान व शुद्ध उच्चारण करवाने और उनका शैक्षणिक स्तर सुधारने के उद्देश्य से जिले के 110 स्कूलों में स्मार्ट टीवी व संपर्क सेट टॉप बॉक्स लगाए जाएंगे। शिक्षक स्मार्ट टीवी पर विद्यार्थियों को वीडियो दिखाते हुए पढ़ाएंगे। विद्यार्थी खेल-खेल में बेहतर तरीके से विषय संबंधी ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। क्षेत्र अनुदेश स्कूलों में जाकर एफएलएन की प्रगति जांचेंगे।
विज्ञापन

मनोज वर्मा, एफएलएन समन्वयक, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें