फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्रों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

Mon, 22 Sep 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत के राठधना रोड ​स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में
विज्ञापन
सोनीपत। राठधना रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत रविवार को नशामुक्ति विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य विक्रम सिंह ने छात्रों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया और नशे से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक समस्या है जो न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज व राष्ट्र की प्रगति में भी बाधा बनता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे इस बुराई से दूर रहकर समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
मेजर संजय श्योराण ने कर्मचारियों व छात्रों को नशामुक्ति की शपथ दिलवाई। छात्रों ने किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे, समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रयासरत रहने और सशक्त, स्वस्थ व नशामुक्त देश के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सेमिनार के बाद संस्था के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने वर्कशॉप, पार्किंग स्थल की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर हरेंद्र राठी, मुकेश नेहरा, सुनील मलिक, सुरेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र, सुनील दत्त, हरदीप, मोहित, अक्षय, अनिल कुमार, रोहतास, अमित कुमार, ओमबीर, सीमा देवी, सुनील कुमारी, मीना, सुनीता देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें