फोटो 01: सोनीपत लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में प्रशासन से परिचय कार्यक्रम के तहत पहुं
सोनीपत। प्रशासन से परिचय कार्यक्रम के तहत सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में विद्यार्थियों को शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली से रूबरू कराया गया। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार लोग अपनी समस्याओं का त्वरित निपटान यहां करवा सकते हैं।
डीएवी मल्टीपर्पज पब्लिक स्कूल, सेक्टर-15 से हर्षिता आंतिल, सौरभ, वंश जांगड़ा, सोनाली जायसवाल और अंशिका के साथ शिक्षिका प्रीति ने भी भाग लिया। वहीं, जानकीदास कपूर पब्लिक स्कूल, सेक्टर-14 से आरव गोयल, सोनाक्षी दत्त, युद्धमन्यु, सृष्टि, रूहानी के साथ शिक्षिका शैला गोयल मौजूद रहीं।
अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन व नगराधीश डॉ. अनमोल ने बच्चों को प्रशासनिक बैज पहनाकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्हें भविष्य में समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। एडीसी ने कहा कि जागरूक युवा ही एक जिम्मेदार और आदर्श समाज का निर्माण कर सकते हैं।
विद्यार्थियों ने कचरा निष्पादन प्लांट का भ्रमण कर औद्योगिक इकाई की कार्यप्रणाली जानी। उन्होंने एडीसी कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, सरल केंद्र, जिला परिषद और एसएचओ सदर थाना सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों का दौरा कर उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली।