फोटो 02- सोनीपत के गांव लहराड़ा में मृदा व जल संरक्षण पर जागरूकता रैली निकालती छात्राएं। संवाद
- फोटो : स्त्रोत- संगठन
सोनीपत। मुरथल रोड स्थित जीवीएम कन्या महाविद्यालय में रोजगार प्रशिक्षण एवं कौशल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्राओं को वीडियो रिज्यूम बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्या डाॅ. मंजुला स्पाह ने व्यक्तित्व विकास के लिए छात्राओं को कार्यशाला का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यशाला में प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता के रूप में राजीव कुमार ने छात्राओं को रिज्यूम व वीडियो रिज्यूम बनाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि कहीं आवेदन करने के लिए रिज्यूम को सही प्रकार से तैयार करना चाहिए। इसके आधार पर आवेदक के विषय में जानकारी मिलती है। मुख्य वक्ता प्रशिक्षक डाॅ. संदीप सुनेजा ने शौक व रुचि के मध्य अंतर को समझाया। साथ ही छात्राओं को ई-मेल लिखने का प्रशिक्षण व साक्षात्कार में भाषा प्रयोग व सीमित शब्दों में परिचय देने का प्रशिक्षण दिया गया।
रैली निकाल दिया मृदा व जल संरक्षण का संदेश
जीवीएम कन्या महाविद्यालय ने गांव लहराड़ा में जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों काे मृदा व जल संरक्षण का संदेश दिया। टीम संयोजक प्राध्यापिका मीतू मनोचा के नेतृत्व में छात्राओं ने गांव के मुख्य मार्गों पर नारे लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। छात्राओं ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां व बैनर लेेकर ग्रामीणों में मृदा व जल संरक्षण की अलख जगाई। प्राध्यापिका मीतू मनोचा ने कहा कि प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने संदेश दिया कि छात्राओं को अपने आसपास के लोगों व सगे-संबंधियों को मृदा व जल संरक्षण के प्रति प्रोत्साहित करना चाहिए।
फोटो 18- सोनीपत स्टेशन पर आरपीएफ टीम ने फरक्का एक्सप्रेस से बरामद बोरी में बंद कछुएं। संवाद