फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विद्यार्थियों को दी मार्केटिंग रणनीति की जानकारी

Fri, 12 Sep 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के हिंदू इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ. प्रश
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में व्यावसायिक लक्ष्य के लिए मार्केटिंग रणनीति पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता उद्यमी डॉ. प्रशांत मोहन ने कहा कि बाजार की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मार्केटिंग रणनीति से कंपनी को ऊंचाई पर लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. प्रशांत मोहन ने वास्तविक जीवन के उदाहरण, अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार किसी भी कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को उसके व्यावसायिक लक्ष्य के साथ जोड़कर सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यशाला में छात्रों के साथ संकाय सदस्य ने भी भाग लिया।
कॉलेज निदेशक डॉ. शिवानी ठाकुर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग जगत की बदलती चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाते हैं। कार्यक्रम समन्वयक विनीत गोयल, सीमा दहिया, कनिका गोयल, डॉ. सुरभि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें