फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्राओं ने किया राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र व नेहरू प्लेनेटेरियम का भ्रमण

Sat, 21 Sep 2024 08:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं
विज्ञापन
सोनीपत। शिक्षा विभाग विद्यार्थियों का रुझान विज्ञान के प्रति बढ़ाने के लिए बेहतर प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में अब विज्ञान नवाचार और प्रौद्योगिकी के लिए हरियाणा राज्य परिषद की तरफ से विद्यार्थियों का राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र और नेहरू प्लेनेटेरियम भ्रमण कराया गया। भ्रमण पर गए विद्यार्थियों के दल में मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छह छात्राएं व एक शिक्षिका शामिल रहीं। दिल्ली पहुंचे इस दल ने नए अनुसंधानों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा मीना, स्नेहा, स्वाति, अंकिता व मानसी शिक्षिका साक्षी चांदना के नेतृत्व में इस दल में शामिल हुई। यह दल राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र व प्लेनेटेरियम में दिन भर रहा और भ्रमण कर विज्ञान के रोचक तथ्यों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि भ्रमण पर गए दल में 11वीं कक्षा में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को शामिल किया गया था। विद्यार्थियों के आने-जाने का व अन्य खर्च विभाग की तरफ से वहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें