फोटो : 31 : सोनीपत के रुक्मणी देवी पब्लिक स्कूल में अमर उजाला ओलंपियाड के तहत अंग्रेजी विषय की
सोनीपत। अमर उजाला प्रकाशन समूह की ओर से वीरवार को अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड अंग्रेजी विषय की परीक्षा संपन्न हुई। सोनीपत के रुक्मिणी देवी पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा में 18 मेधावी छात्रों ने भाग लिया। मेधावियों ने पूरी रुचि के साथ अंग्रेजी विषय का पहला पेपर दिया।
शहर के विभिन्न स्कूलों से तीसरी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया है। परीक्षा सुचिता पूर्वक हो सके इसके लिए छात्रों को सीटिंग प्लान के अनुसार अलग अलग कक्षों में बैठाया गया था। प्रिंसिपल प्रवीण गुप्ता के पर्यवेक्षण में वीरवार को शाम की पाली में 3 बजे से 4 बजे तक अंग्रेजी विषय पर ओलंपियाड परीक्षा हुई।
परीक्षा में जनपद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों से चयनित मेधावी छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। जिले भर के 57 मेधावियों के अमर उजाला की ओलंपियाड परीक्षा के लिए चयनित किया गया है।
मेधावी अलग-अलग विषय पर रुचि के अनुसार परीक्षा देंगे। परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हो इसके लिए पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त सुभाष कुमार ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। शुक्रवार को सामान्य ज्ञान विषय पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के 10 मेधावी छात्र प्रतिभाग करेंगे। जिलास्तरीय परीक्षा में टॉप करने वाले मेधावियों को नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
फोटो : 31 : सोनीपत के रुक्मणी देवी पब्लिक स्कूल में अमर उजाला ओलंपियाड के तहत अंग्रेजी विषय की