फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैगिंग से दूर रहकर खुद को सशक्त बनाएं छात्राएं : प्राचार्य

Thu, 14 Aug 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 11- सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय में एंटी रैगिंग सप्ताह के तहत कार्यक्रम में शपथ लेती
विज्ञापन
सोनीपत। एंटी रैगिंग सप्ताह के तहत हिंदू कन्या महाविद्यालय में बुधवार को अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल, उप प्राचार्य डॉ. अनीता गोयल, एंटी रैगिंग कमेटी की कन्वीनर डॉ. मुकेश बाला, डॉ. सुनीता ने किया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि छात्राओं को रैगिंग से दूर रहकर स्वयं को सशक्त बनाते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। साथ ही यूजीसी की ओर से लागू एंटी रैगिंग संबंधी नियमों, भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं, दंड विधान व जुर्माने संबंधी प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
छात्राओं ने रैगिंग के खिलाफ दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में एंटी रैगिंग कमेटी की सदस्य डॉ. तृप्ता, डॉ. ममता, डॉ. श्वेता बंसल, कैप्टन नीतू नशियर, सोनिया मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें