फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लें विद्यार्थी : डॉ. ऊषा

Sat, 29 Aug 2026 06:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में प्रतिभागी छात्राओं के साथ प्राचार्य डॉ. ऊषा दहि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। शुभारंभ मेजर ध्यानचंद को पुष्प अर्पित कर किया गया। प्राचार्य डॉ. ऊषा दहिया ने मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल जगत में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
उन्होंने विद्यार्थियों को महान खिलाड़ी के जीवन से प्रेरणा लेकर खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने खेल भावना की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान चेन रिले, पासिंग बॉल, कॉइन चैलेंज, बैलून रिले, कबड्डी और रस्साकशी सहित विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं और शिक्षकों ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर खेल भावना का परिचय दिया। टीकाराम एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन, धैर्य और टीमवर्क की भावना भी विकसित करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें