फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्राओं ने रोपे 100 पौधे, देखभाल की ली शपथ

Sun, 14 Sep 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06- सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय में अ​भियान के तहत पौधरोपण करती प्राचार्य डॉ. विपाशा
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय में सामाजिक उत्तरदायित्व प्रकोष्ठ व युवा रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से साप्ताहिक पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें छात्राओं ने 100 पौधे रोपे और उनकी देखरेख करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने बताया कि अभियान के तहत छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर, पास के पार्कों व खुले क्षेत्र में 100 पौधे रोपकर लोगों को जागरूक किया। इनमें फलों जैसे अमरूद, आंवला, जामुन के साथ नीम व पीपल के पौधे रोपे गए, जो पारिस्थितिक व औषधीय महत्व रखते हैं।
अभियान में छात्राओं के साथ संकाय सदस्यों व स्वयंसेवकों ने भी भाग लिया। प्राचार्य ने युवाओं को पर्यावरणीय जिम्मेदारी के निर्माण में ऐसी गतिविधियों के महत्व पर जोर देते हुए आगे भी अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने पौधे रोपने के बाद उनकी देखभाल करने की प्रतिज्ञा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें