संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। प्रशासन से परिचय अभियान के तहत वीरवार को ऋषिकुल विद्यापीठ स्कूल व श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल के नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को सरकारी कार्यालयों का दौरा करवाया गया। अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने बच्चों को प्रशासनिक बैज पहनाया। इस दौरान उन्हें अधिकारियों की कार्यशैली से अवगत करवाया गया।
एडीसी ने वीरवार को समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे समाधान शिविर के माध्यम से जन समस्याओं को हल किया जाता है। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर का आयोजन सप्ताह में दो दिन किया जाता है।
ऋषिकुल विद्यापीठ स्कूल से भूमिका, अक्षरा, दीप्ति, काव्या व प्रियांशी, श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल से भावी, प्रिंसी, सायना, तनिशा व तेजस ने नोडल अधिकारी डाॅ. अतर सिंह के मार्गदर्शन में सरकारी विभागों की कार्यशैली का अनुभव लिया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने कचरा निस्तारण प्लांट मुरथल, एसीपी कार्यालय, सरल केंद्र, एसडीएम कार्यालय व एडीसी कार्यालय का दौरा किया।