फोटाे 33- सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि
सोनीपत। सेक्टर- 15 स्थित सामुदायिक केंद्र में स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन की तरफ से राष्ट्रीय बालिका दिवस व विश्व शिक्षा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता कविता जैन ने शिरकत की। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन में पढ़ने वाले बच्चों में लड़कियों की संख्या सबसे ज्यादा है। कार्यक्रम में लड़कियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। दसवीं कक्षा की छात्रा सानिया ने ''गर्भ के बाहर निकल के हिंदुस्तान देखना चाहूं'' लोकगीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि कविता जैन ने सभी को कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि सभी को शपथ को जीवन में उतारना है। देश को ऊचाइंयों तक ले जाने में बेटियों की भूमिका विशेष है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुरेश जैन, मीनू अग्रवाल, कविता, प्रियंका, तान्या , शुभम व प्रेम मौजूद रहे ।