फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खंड स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में सिसाना, खरखौदा और पिपली के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के खरखौदा में आयोजित खंड स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित कर
विज्ञापन
- एपी गर्ग पब्लिक स्कूल में हुई प्रतियोगिता, नृत्य, संगीत और नाट्य कला में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

- विभिन्न विधाओं में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
फोटो 30: सोनीपत के खरखौदा में आयोजित खंड स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते बीईओ कार्यालय के सदस्य। स्रोत: शिक्षा विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। समग्र शिक्षा के तत्वावधान में सांपला रोड स्थित एपी गर्ग पब्लिक स्कूल में बुधवार को खंड स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें खरखौदा खंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर नृत्य, संगीत, नाट्य कला और दृश्य कला सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास से उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों को प्रभावित किया।
बीआरपी सविता ने बताया कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए मंच उपलब्ध करवाना और कला एवं संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करना है। प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न विधाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विद्यार्थियों ने हासिल किया प्रथम स्थान
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिसाना की आठवीं कक्षा के छात्र विहान ने लोकगीत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय के छठी कक्षा के छात्र इशान ने लोक नृत्य में बाजी मारी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरखौदा की छठी कक्षा की छात्रा वैष्णवी ने भी लोक नृत्य में प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय माध्यमिक स्कूल, पिपली के आठवीं कक्षा के छात्र लक्की ने नाट्य कला में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि इसी विद्यालय की छठी कक्षा की छात्रा खुशी भी नाट्य कला में प्रथम रही। समूह नृत्य में राजकीय उच्च विद्यालय, नकलोई की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रोहट के विद्यार्थियों ने अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खरखौदा खंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें