फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में 90 विद्यार्थियों ने दी इंग्लिश की परीक्षा

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल, कुंडली में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में इंग्लिश विष
विज्ञापन
- सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल व विजय हाई स्कूल में आयोजित हुई राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा- ओलंपियाड से प्रतिभा परखने और आत्मविश्वास बढ़ाने का मिलता है अवसर
फोटो 49: सोनीपत के सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल, कुंडली में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में इंग्लिश विषय की परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
फोटो 50: हिनाया
फोटो 51: ईशिका
फोटाे 52: अनाया
फोटो 53: अक्षत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रतिभा को परखने और उनमें प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से अमर उजाला की ओर से आयोजित नेशनल ओलंपियाड में बुधवार को 90 विद्यार्थियों ने इंग्लिश विषय की परीक्षा दी। कुंडली स्थित सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल व सिक्का कॉलोनी स्थित विजय हाई स्कूल में परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण और नकल रहित वातावरण में हुआ। विभिन्न स्कूलों से पहुंचे विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में भाग लिया।
परीक्षा को लेकर सुबह से ही विद्यार्थियों में उत्साह दिखाई दिया। विद्यार्थी अपने अभिभावकों और शिक्षकों के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचे। निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच के बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने प्रश्नों को हल करने में अपनी भाषायी समझ और ज्ञान का प्रदर्शन किया। परीक्षा देने के बाद विद्यार्थियों ने अमर उजाला की इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन

बच्चों के सर्वांगीण विकास का मंच है ओलंपियाड
प्राचार्य निधि जैन ने कहा कि परीक्षा का आयोजन व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। विद्यार्थियों में इसे लेकर खासा उत्साह था। उन्होंने कहा कि अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, सोचने-समझने की शक्ति और भाषा ज्ञान को विकसित करने का बेहतर मंच है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

उनका कहना था कि नेशनल ओलंपियाड के माध्यम से उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलता है। इससे अपनी तैयारी और शैक्षणिक क्षमता का आकलन करने के साथ कमजोरियों को पहचानने में भी मदद मिलती है। विद्यार्थियों ने कहा कि इस तरह की परीक्षाएं आत्मविश्वास बढ़ाने और भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने में सहायक हैं।

अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में भाग लेकर हमें अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर परखने का मौका मिला। इससे पता चलता है कि हमारी तैयारी किस स्तर की है और किन विषयों में अभी और मेहनत करने की जरूरत है।
हिनाया, कक्षा दूसरी

इंग्लिश की परीक्षा के प्रश्न रोचक और ज्ञानवर्धक थे। इस तरह की प्रतियोगिताओं से विषय की समझ बेहतर होती है और पढ़ाई के प्रति रुचि भी बढ़ती है। अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है।
ईशिका, कक्षा 10वीं

अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में दूसरे स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलता है। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और भविष्य में होने वाली बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करने की प्रेरणा मिलती है।
अनाया, कक्षा पांचवीं

इस परीक्षा के माध्यम से हमें अपनी खूबियों और कमजोरियों को पहचानने का अवसर मिला। ऐसी परीक्षाएं विद्यार्थियों की सोचने-समझने की क्षमता बढ़ाने के साथ उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन

अक्षत, कक्षा आठवीं

फोटो: सोनीपत के सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल, कुंडली में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में इंग्लिश विष

फोटो: सोनीपत के सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल, कुंडली में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में इंग्लिश विष

फोटो: सोनीपत के सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल, कुंडली में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में इंग्लिश विष

फोटो: सोनीपत के सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल, कुंडली में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में इंग्लिश विष

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें