- गायन, नृत्य, थिएटर, चित्रकला और पारंपरिक कहानी वाचन में विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गढ़ी ब्राह्मणान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को खंड स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। खंड स्तरीय कला उत्सव में बड़ौली और मुरथल के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियाें के माध्यम से भारतीय कला, संस्कृति और लोक परंपराओं की झलक पेश की।
विद्यार्थियों ने शास्त्रीय एवं लोक गायन, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक, समूह गायन, शास्त्रीय एवं लोक नृत्य, थिएटर, विजुअल आर्ट्स और कहानी वाचन की स्पर्धाओं में उत्साह से भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा ने कहा कि कला उत्सव जैसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच विकसित करने में सहायक होते हैं। अध्यक्षता प्राचार्य अतुल खट्टर और मंच संचालन एवं समन्वय मोनिका दहिया और सुमन ने किया।
यह रहा प्रतियोगिताओं का परिणाम
इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक समूह गायन: राजकीय विद्यालय बड़ौली की चेतना प्रथम, नीतू द्वितीय, रितु तृतीय स्थान पर रही।
नृत्य स्पर्धा: पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय मुरथल की कीर्ति प्रथम, जसिका द्वितीय, दिव्या तृतीय स्थान पर रही।
एकल नृत्य: राजकीय विद्यालय गढ़ी ब्राह्मणान की सुहानी प्रथम रही।
थिएटर: पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय मुरथल की कीर्ति प्रथम, स्नेहा द्वितीय, जसिका तृतीय स्थान पर रही।
विजुअल आर्ट्स 2डी: राजकीय विद्यालय बड़वासनी की सुहाना प्रथम रही।
विजुअल आर्ट्स 3डी: राजकीय विद्यालय मोहाना के अनिकेत ने पहला स्थान हासिल किया।
विजुअल आर्ट्स समूह: राजकीय उच्च विद्यालय महलाना के कार्तिक प्रथम और चेतन द्वितीय रहे।
पारंपरिक कहानी वाचन: राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, मॉडल टाउन की दिशा प्रथम और मिस्ट्री द्वितीय रही।