फोटो 01- सोनीपत के अकबरपुर बारोटा स्थित पीएमश्री राजकीय विद्यालय में आयोजित सैंड ऑफ आर्ट शो कार
सोनीपत। गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादों के बलिदान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए सैंड ऑफ आर्ट शो एवं जिलास्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में गांव अकबरपुर बारोटा स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसबी प्रोडक्शन के कलाकारों ने सैंड ऑफ आर्ट शो प्रस्तुत किया।
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, शिक्षा विभाग व हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को चारों साहिबजादों की अद्वितीय वीरता एवं शहादत से परिचित कराना रहा। स्क्रीन के माध्यम से उनकी शहादत का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया। विभिन्न राजकीय विद्यालयों के करीब 300 विद्यार्थियों ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम डीएसएस सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य भारती, संबंधित अधिकारी, शिक्षक मौजूद रहे। साहिबजादों का बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : डीईओ : मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि चारों साहिबजादों का सर्वोच्च बलिदान आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
जन-जन तक पहुंचा रहे साहिबजादों की शौर्य गाथा : राकेश जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम ने कहा कि सैंड ऑफ आर्ट शो के माध्यम से चारों साहिबजादों की शौर्य गाथा काे प्रदेशभर में ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इस विषय पर खंड व जिलास्तर पर निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं।
फोटो 01- सोनीपत के अकबरपुर बारोटा स्थित पीएमश्री राजकीय विद्यालय में आयोजित सैंड ऑफ आर्ट शो कार