फोटो 07- सोनीपत के एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते वि
सोनीपत। एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को नवरात्र व दशहरा पर्व मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ऋषि गर्ग, अशोक गोयल, सत्यवान सरोहा रहे। छात्राओं ने दुर्गा नृत्य की प्रस्तुति दी। रामायण पर आधारित नाटक के माध्यम से श्रीराम की लीला का गुणगान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपरा व धार्मिक मूल्यों से बच्चों को जोड़ना, उनमें नैतिक आदर्शों का संचार करना रहा। मुख्य अतिथि डॉ. ऋषि गर्ग ने विद्यार्थियों को जीवन में श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। संवाद