फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नशे के खिलाफ विद्यार्थियों व शिक्षकों को किया जागरूक

Sat, 21 Dec 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह निर्देशों व पुलिस अधीक्षक पंखुरी कुमार के मार्गदर्शन में नशे के खिलाफ जयंती प्रसाद डीएवी पब्लिक स्कूल में 45वें जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुनर्वास प्रभारी एवं उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने की। अध्यक्षता प्राचार्य चंद्र प्रकाश ने की। कार्यक्रम में 550 विद्यार्थियों, 25 शिक्षकों, 15 चालकों व अन्य कर्मियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
विज्ञापन

उप निरीक्षक डॉ. अशोक वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य ही जीवन की पूंजी है, लेकिन स्वास्थ्य का सबसे बड़ा शत्रु नशा है। नशे का सेवन मनुष्य के तन-मन को प्रभावित करके जीवन को थोड़े ही समय में मृत्यु के समीप ले जाता है उन्होंने सभी को ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पर नशे का व्यापार करने वाले लोगों की सूचना देने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. अशोक वर्मा ने कहा कि जानकारी देने वालों का नाम पूर्ण रूप से गुप्त रखा जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों व शिक्षकों को नशा न करने की शपथ दिलवाई। विद्यार्थियों व शिक्षकों ने प्रतिज्ञा ली कि वह जीवन में कभी नशा नहीं करेंगे। कार्यक्रम की व्यवस्था में प्रयास संस्था से विनोद शर्मा व राजेश कौशिक ने अपना सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें