फोटो 29- तब ...सोनीपत के गन्नौर के गांव कैलाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 27 फरव
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी। सभी केंद्रों पर छह-छह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है।
नकल रहित परीक्षा के लिए सख्ती बढ़ाने के बाद परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। परीक्षा के पहले दिन जहां दीवारों पर बड़ी संख्या में युवा नजर आ रहे थे, वहीं सख्ती बढ़ाने पर मंगलवार को बाहरी हस्तक्षेप पर पूरी तरह नकेल नजर आई। मंगलवार को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने पुलिस के पहरे में भौतिक विज्ञान व अर्थशास्त्र विषय का पेपर दिया।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हुई थी। पहले दिन 12वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर था। जिसमें जिले के अधिकतर परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप नजर आया था। युवा दीवारों पर चढ़कर खिड़कियों के सहारे पर्चियां फेंकते मिले थे। गन्नौर के गांव कैलाना में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। पहले दिन इस परीक्षा केंद्र पर युवा बड़ी संख्या में दीवार पर चढ़कर पर्चियां डालते रहे। युवाओं में केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मी का भी कोई खौफ नहीं था। परीक्षा में नकल के हालात को प्रमुखता से उठाने के बाद शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन व पुलिस हरकत में आई और सभी केंद्रों पर सख्ती बढ़ा दी। पहले जहां हर परीक्षा केंद्र पर एक या दो पुलिसकर्मी ही तैनात थे, वहीं इनकी संख्या बढ़ाकर छह-छह कर दी गई है।
बोर्ड परीक्षा में सख्ती बढ़ाने पर कैलाना के संवेदनशील परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया तो यहां स्थिति पूरी तरह बदली नजर आई। यहां एसीपी मलकीत सिंह, थाना प्रभारी जसपाल सिंह टीम के साथ मौजूद रहे। केंद्र के अंदर व बाहर पुलिस गश्त करते रहे। केंद्र के आसपास भी युवा नजर नहीं आ रहे थे। अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी यही स्थिति नजर आई।
फोटो 29- तब ...सोनीपत के गन्नौर के गांव कैलाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 27 फरव