फोटो 49- सोनीपत के खरखौदा के शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस शिविर के दौरान व्याख
खरखौदा। शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का चौथा दिन रहा। स्वयंसेवकों ने एनएसएस प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में योगाभ्यास कर शिविर का शुभारंभ किया। प्रशिक्षक रामकुमार दहिया ने स्वयंसेवकों को ध्यान क्रियाओं का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार हम ईश्वर को अपने अंदर महसूस कर तनाव से मुक्त हो सकते हैं। सहायक प्राध्यापक डॉ. मंजीत सिंह ने साइबर सुरक्षा विषय पर विस्तार व्याख्यान दिया। डॉ. अरुण कुमार ने डिजिटल लिटरेसी विषय पर व्याख्यान दिया। स्वयंसेवकों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। संवाद