फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा समिति से जुड़कर जाट आरक्षण आंदोलन को मजबूती दें : यशपाल

Mon, 15 Sep 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 26- सोनीपत के गोहाना ​​स्थित सेक्टर-7 ​में आयोजित भाईचारा सम्मेलन के दौरान मंच पर मौजूद जा
विज्ञापन
गोहाना। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति एवं जाट सेवा संघ की ओर से रविवार को सेक्टर-7 स्थित सामुदायिक भवन में भाईचारा सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें समिति के राष्ट्रीय संयोजक यशपाल मलिक ने कहा कि अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना समय की मांग है। युवा समिति से जुडक़र जाट आरक्षण आंदोलन को मजबूती दें।
विज्ञापन

उन्होंने किसान मसीहा दीनबंधु छोटूराम और चौ. चरण सिंह के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया और कहा कि कौम के लिए संघर्ष ही असली धर्म है।

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया ने कहा कि प्रदेशभर में भाईचारा यात्रा निकाली जा रही है जिसके तीन प्रमुख उद्देश्य हैं। पहला समाज के आरक्षण और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देना, दूसरा 36 बिरादरी में भाईचारा और संगठन को सुदृढ़ करना और तीसरा चौ. छोटूराम धाम जसिया के निर्माण कार्य को गति देना।
राष्ट्रीय महासचिव आजाद लठवाल ने कहा कि अब समय आ गया है कि एक एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें। प्रदेश अध्यक्ष गंगाराम श्योराण ने कहा कि छोटूराम धाम के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

समिति में जिला अध्यक्ष के कार्य को देखते हुए हरज्ञान मलिक को प्रदेश सचिव नियुक्त किया। वहीं, उनकी जगह कप्तान चहल को जिला अध्यक्ष बनाया गया। वह पूर्व में युवा जिला अध्यक्ष थे।

ब्राह्मण समाज से अधिवक्ता नंदकिशोर गौड़ एवं बैरागी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास जौली ने जाट आरक्षण का समर्थन किया। इस मौके पर सुमेर गहलोत, रोहतास हुड्डा, रणबीर कोच, सूरजमल जागलान, रमेश कुंडू, रोहताश बेनीवाल, बलराज सिंघवा, रामफल चहल, हिम्मत सिंह, कर्मवीर घणघस, मनु आंवली रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें