फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सड़कों व गलियों में भरा पानी, दो लाख से ज्यादा लोग बदहाल

विज्ञापन
सब्जी मंडी में भरा पानी - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। शहर में पहले ही सीवर ब्लॉक होने के कारण गलियों में दूषित पानी भरा होने के कारण लोग परेशानी झेल रहे थे। अब बारिश होते ही सड़क व गलियां बदहाल हो गई हैं। शहर में निकासी नहीं होने के कारण सभी मुख्य सड़कों पर पानी भरा हुआ है तो कालोनियों में गलियों के अंदर भी हालात खराब हैं। इस कारण शहर के दो लाख से ज्यादा लोग परेशान हैं। यह हालात उस समय है, जब हर साल नालों की सफाई पर प्रशासन 50 लाख रुपये खर्च करता है तो शहर में कूड़ा सफाई के नाम पर हर महीने एक करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हो रहे है। शहर में सड़क व गलियों में पानी भरा होने की 20 से ज्यादा शिकायत पहुंच चुकी हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में काफी जगह सीवर ओवरफ्लो होने के कारण गलियों में पानी भरा रहता था। अब बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं, जिसने नगर निगम की पोल खोल दी है। क्योंकि नगर निगम हर साल सीवर व नालों की सफाई के लिए करीब 50 लाख रुपये खर्च करता है। उसके बाद भी शहर की मुख्य सड़कों के साथ ही कालोनियों की गलियों से पानी की निकासी ही नहीं हो रही है। बारिश बंद होने के 24 घंटे के बाद भी सड़कों व गलियों में पानी भरा हुआ है। इस समस्या से कोई एक नहीं, बल्कि 2 लाख से ज्यादा लोग जूझ रहे है। वहीं सीवर सफाई व पानी निकासी के लिए विभाग के पास 123 कर्मचारी हैं, जिसमें से 22 स्थायी कर्मचारी है। शहर में व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 160 कर्मचारियों की अभी जरूरत है।
बहालगढ़ रोड पर हालात ज्यादा खराब, गहरे गड्ढे होने से खतरा
शहर में बहलागढ़ रोड, रोहतक रोड, कामी रोड, राठधना रोड पर पानी भरा हुआ है तो सब्जी मंडी, जटवाड़ा, कल्याण नगर, खन्ना कालोनी, जनता कालोनी, जीवन विहार, राजीव कालोनी, वेस्ट रामनगर, मुरथल रोड पर पानी भरा हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा हालात बहालगढ़ रोड के खराब हैं, जहां सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं और उनमें पानी भरा है। वहां से बाइक तक निकालने की जगह नहीं है। इस तरह ही रोहतक रोड पर कालूपुर चुंगी के पास हालात है और वहां भी गहरे गड्ढों में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

निगम के पास सफाई के लिए यह संसाधन
नगर निगम के पास शहर में सीवरों व नालों की सफाई के लिए एक सुपर शकर मशीन, तीन सक्शन टैंक है। इनके सहारे सफाई होती है तो नालों में सफाई के लिए कई बार जेसीबी लगवाई जाती है। इसके बावजूद शहर में स्थिति नहीं सुधर रही है। वहीं निगम की ओर से एक सुपर शकर मशीन, एक सक्शन टैंक, एक सक्शन जेटिंग मशीन के लिए डिमांड भेजी हुई है। लेकिन सरकार की ओर से इन मशीनों को उपलब्ध कराने के लिए अभी तक मंजूरी नहीं दी गई है।
निगम के फेसबुक पेज पर करें समस्या की फोटो करें शेयर, होगा समाधान
शहर में कहीं जलभराव की समस्या है तो उसकी फोटो और जगह का नाम लिखकर नगर निगम के फेसबुक पेज पर शेयर
करें। उस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। यह कहना है नगर निगम कमिश्नर का। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान न होने पर उनसे संपर्क किया जा सकता है।
शहर में जिस भी कालोनी, गली व सड़क पर पानी भरा हुआ है, उसकी निकासी के लिए कर्मियों को कहा गया था। जिस जगह पर पानी भरा होने की जानकारी मुझे मिलती है, उसका समाधान करा दिया जाता है। किसी जगह पर अभी पानी भरा हुआ है तो उसका समाधान कराया जाएगा। इसके लिए फोटो भेजकर भी पानी भरा होने की जानकारी दी जा सकती है। - अशोक बंसल, कमिश्नर नगर निगम

कल्याण नगर में भरा पानी- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें