फोटो 15: सोनीपत के गन्रौर में रेलवे ओवरब्रिज पर खराब पड़ी लाइटों के बीच पसरा अंधेरा। संवाद
गन्नौर। दीपावली बीतने के बाद भी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक नहीं किया गया। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। वहीं अंधेरे में हादसों की आशंका बनी रहती है।
स्ट्रीट लाइटें बंद होने को लेकर स्थानीय लोगो में रोष है। रेलवे ओवरब्रिज पर कई दिन से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगरपालिका और संबंधित ठेकेदार को लाइटों की मरम्मत कराने के लिए शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ओवरब्रिज पर लगातार खराब लाइटों के कारण रात के समय वाहन चालकों को बड़ी सावधानी से गुजरना पड़ता है।
लोगों का कहना है कि अगर समय रहते लाइटें ठीक नहीं की गईं तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि दिवाली बीत जाने के बाद भी स्ट्रीट लाइटें अब तक खराब पड़ी हैं। लोगों ने नगरपालिका सचिव से ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने की मांग की है।
-
वर्जन
आरओबी पर लगी लाइटों के खराब होने की शिकायत नहीं आई है। स्ट्रीट लाइटों की जांच करवाएंगे। यदि स्ट्रीट लाइटें खराब मिलीं तो ठीक कराई जाएंगी।- प्रदीप खर्ब, सचिव, नगरपालिका