फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नुक्कड़ नाटक से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

विज्ञापन
सेवा संकल्प अभियान' के तहत राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 'नशा मुक्त भारत अभियान' पर नुक्कड़ नाटक
विज्ञापन
सोनीपत। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में मंगलवार को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया और शिक्षा, खेल व रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

नाटक की कहानी राजवंश नामक युवक के जीवन पर आधारित रही। इसमें दिखाया गया कि गलत संगति और परिस्थितियों के कारण वह धीरे-धीरे नशे की गिरफ्त में आ जाता है। नशे के कारण उसके व्यक्तिगत जीवन, परिवार, शिक्षा और भविष्य पर पड़ने वाले प्रभावों को प्रस्तुत किया गया।
विद्यार्थियों ने ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ का संदेश देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और सकारात्मक संगति अपनाने का आह्वान किया। संस्थान के प्रधानाचार्य प्रवेश सांगवान ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। सांस्कृतिक समिति के सदस्य सोहन लाल, गरिमा और मीनाक्षी ने आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें