फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आवारा कुत्तों की होगी नसबंदी, लगेगी एंटी रेबीज वैक्सीन

Wed, 03 Dec 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 14: सोनीपत के गन्नौर शहर की गली में बैठा कुत्ता। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
गन्नौर। शहर में बढ़ रहे कुत्तों के आतंक पर अब लगाम लगाई जाएगी। नगर पालिका प्रशासन ने इसके लिए विशेष अभियान शुरू करते हुए कुत्तों की नसबंदी करने के अलावा उनको एंंटी रेबीज टीका लगाने के लिए टेंडर आवंटित कर दिया है। एजेंसी को इसके लिए प्रति कुत्ता 1350 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के अनुसार चुनी गई एजेंसी शहर में अस्थायी ऑपरेशन थियेटर तैयार कर रही है। यहां पर कुत्तों की नसबंदी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए नगर पालिका की बादशाही रोड स्थित स्लाटर हाउस के पास जमीन का चयन किया गया है। ऑपरेशन के बाद कुत्तों को 3 से 4 दिन तक निगरानी में रखा जाएगा।
कुत्ते के पूरी तरह से स्वस्थ होने पर उनको छोड़ा जाएगा। इस दौरान उन्हें सुरक्षित रखने के लिए एजेंसी की ओर से जाल में रखने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए कुत्तों को रखने वाले विशेष जाल तैयार किए जाएंगे। इसके निर्माण के लिए नगर पालिका ने अलग से टेंडर जारी कर रही है।
विज्ञापन

नपा की ओर से नसबंदी अभियान के पूरा होने के बाद कुत्तों की संख्या में कमी आएगी। नपा ने कुत्तों की नसबंदी के लिए टेंडर आवंटित कर दिया गया है। -अरुण त्यागी, चेयरमैन, नगर पालिका, गन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें