फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एसटीपी की सीवर लाइन धंसी, कई कॉलाेनियों में जलनिकासी ठप

Sun, 21 Sep 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत के ककरोई रोड पर सीवर लाइन डालने के कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे मेयर राजीव जैन - फोटो : शहर में शनिवार को हंगामा कर रहे दुकानदारों से बात करती सदर विधायक।
विज्ञापन
सोनीपत। ककरोई रोड पर सिद्धार्थ गार्डन के पास सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को जोड़ने वाली सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होकर धंस गई है जिससे कई काॅलोनियों में जलनिकासी ठप हो गई है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने जलनिकासी के लिए बाईपास लाइन डालने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मेयर राजीव जैन ने शनिवार को मौका देखा और पाइप लाइन डालने का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मेयर ने बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को जाने वाली 900 एमएम की लाइन धंस गई है जिसके कारण गढ़ी ब्राह्मणान, शास्त्री कॉलोनी, मयूर विहार समेत छह काॅलोनियों में जलनिकासी नहीं होने से समस्या बढ़ गई है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को लाइन धंसने की सूचना मिलने के बाद बाईपास लाइन डालने का काम शुरू किया गया ताकि सीवरेज का पानी एक मैनहोल से उठाकर मोटर के जरिये दूसरे मैनहोल में डाला जा सके। उन्होंने बताया कि बाईपास लाइन डालने के बाद कॉलोनीवासियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग ने 13 साल पहले पश्चिमी क्षेत्र में जलनिकासी के लिए आठ किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई थी। आठ साल पहले 150 मीटर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। 2018 में जांच करने पर नगर निगम को 1800 मीटर लाइन खराब मिली थी। इसके बाद नगर निगम ने कर्ड इन प्लेस पाइप (सीआईपीपी) तकनीक से 600 मीटर लाइन को ठीक किया था।
भूजल स्तर ज्यादा होने से 1200 मीटर लाइन ठीक नहीं की जा सकी थी। इस कार्य पर नगर निगम की ओर से छह करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन लाइन अब तक ठीक से नहीं चल पा रही है। मेयर ने बताया कि सीआईपीपी करने वाले ठेकेदार को भी बुलाया गया है जो खोदाई के बाद निर्णय लेगा कि लाइन का क्षतिग्रस्त हिस्सा बदलना है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें