फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक और मेयर ने विकास कार्य का किया शुभारंभ

Sun, 21 Sep 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने मेयर राजीव जैन के साथ मिलकर वार्ड नंबर 15 व 17 में होने वाले विकास कार्यों का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। नगर निगम की ओर से विकास कार्यों पर 1.33 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक निखिल मदान ने बताया कि पुराने औद्योगिक क्षेत्र में सड़क की मरम्मत की जाएगी। कच्चे फुटपाथ को इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाकर पक्का किया जाएगा। इस कार्य पर 1.21 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वार्ड नं 17 की मायापुरी कॉलोनी में डी प्लान के तहत गली नंबर 4 में सीवरेज और पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन डाली जाएगी।
इस पर विधायक निधि से 12 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मेयर राजीव जैन ने बताया कि सभी अधिकारियों को सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य को प्राथमिकता पर करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

इन कार्यों में गुणवत्ता से भी कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस दौरान निगम पार्षद अतुल जैन, नवीन तंवर, ओमप्रकाश आत्रेय, मनोनीत पार्षद चरण सिंह जोगी, मंडल अध्यक्ष नीरज सोनी, धीरेंद्र शांडिल्य, नरेश वर्मा, नीरज आत्रेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें