फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ग्रैप-4... नियमों की अवहेलना, नप ने सात लोगों के किए 5500 रुपये के चालान

Thu, 28 Nov 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप-4) के नियमों की अवहेलना करने पर सात लोगों पर 5500 रुपये जुर्माना किया गया है। नप ने प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर चार दुकानदारों के साथ कूड़ा फेंकने वालों के दो और आग जलाने वाले पर जुर्माना किया है। चेतावनी दी है कि दोबारा से लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से ग्रैप-4 लागू किया गया है। प्रशासन व विभिन्न विभाग लोगों को प्रदूषण न करने के लिए जागरूक कर रहे हैं, साथ ही इसके बावजूद लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत अब तक नगर परिषद की टीम ने 68 लोगों पर 28,800 रुपये का जुर्माना किया है। शहर में नप की तरफ से गठित की गई टीमें निगरानी रखे हुए हैं। यह टीमें लोगों को प्रदूषण न करने के लिए भी जागरूक कर रही हैं।

ग्रैप 4 में प्रदूषण करने वालों पर नप की कार्रवाई जारी है। अब तक 68 लोगों पर 28800 रुपये जुर्माना किया गया है। जो भी लापरवाही करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें